फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सूरत नेगी को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश प्रभारी की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरत नेगी को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश प्रभारी की कमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मोर्चों को मजबूत और उनके कार्य को बेहतर करने के उद्देश्य से प्रदेश में विभिन्न सात मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसके तहत पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष एवं पूर्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे सूरत नेगी को अनूसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त एसटी मोर्चा प्रदेश प्रभारी सूरत नेगी ने इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी हैं, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में अनूसूचित जनजाति क्षेत्र की आठ प्रतिशत जनसंख्या है। वहीं गद्दी, गुज्जर समुदाय के साथ अब हाटी समुदाय के लोगों को भी जो एसटी का दर्जा मिला है, उन विधानसभा क्षेत्रों में भी मोर्चों को और मजबूत करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, जिससे पार्टी को मजबूती दी जा सके।

बिरला स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें