रामपुर कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज किक्रेट प्रतियोगिता के विजेता टीम एचपीयू शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर पाटबंगला खेल मैदान में आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय रिकांगपिओ और एचपीयू की पीजी सेंटर टीम के बीच मैच हुआ। प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए एचपीयू की टीम ने 20 ओवरों में 213 रनों का लक्ष्य दिया जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकांगपिओ की टीम 84 रनों पर ही ढेर हो गई। प्रो. विद्या बंधु नेगी ने बताया कि दूसरे दौर के मुकाबले 25 अक्तूबर से शुरू होंगे।