फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरिता चौहान का सोलंग पंहुचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। ऑल इंडिया सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरी बार हिमाचल की टीम राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रही है। इस महिला टीम की सदस्य रहीं सरिता चौहान का गांव पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सरिता चौहान जुब्बल तहसील के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलंग में डीपीई के पद पर सेवाएं दे रही है। ऑल इंडिया सिविल सेवा प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में 15 से 21 अक्तूबर तक हुआ। इस साल दूसरी बार कबड्डी टीम की कोच हंसा ठाकुर और कप्तान कृष्णा ठाकुर की देखरेख में हिमाचल महिला कबड्डी की टीम विजेता रही है। टीम में सरिता चौहान ने रेडर की अहम भूमिका निभाई। सरिता स्कूल में बीते 16 सालों से शिक्षक के पद कार्यरत हैं। उनकी मेहनत से इस स्कूल के दर्जनों छात्र खिलाड़ी अभी तक जिला और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हो चुके हैं। सोमवार को जय शेडकुलिया देवता साेलंग, स्कूल के छात्रों शिक्षकों और ग्रामीणों उनका गांव पहुंचने पर फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें