फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में भारी बर्फबारी से 80 सडक़ें बंद, 28 रूटों पर बसों के पहिये थमे

विज्ञापन
विज्ञापन
छितकुल में 90 सेंटीमीटर, कल्पा में 75 सेंटीमीटर ताजा हिमपात, तापमान लुढक़ने से शीतलहर का बढ़ा प्रकोप
विज्ञापन

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में रुक-रुक हो रही बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इससे जिले के सभी ग्रामीणों रूटों पर एचआरटीसी की बसों के पहिये थम गए हैं। भारी बर्फबारी से जिले की 80 सड़कों पर यातायात ठप है। वहीं तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। छितकुल में करीब 90 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। कल्पा में करीब 75 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा जिले के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात का दौर जारी है। गौर हो कि शनिवार को जिले में भारी बर्फबारी के कारण सभी 28 ग्रामीण रूटों पर पथ परिवहन निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई है। ग्रामीण रूट प्रभावित होने के कारण जिले के लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी करीब आधा दर्जन रूटों पर बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। शनिवार सुबह से ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा है। ताजा बर्फबारी और बारिश के कारण कल्पा का अधिकतम तापमान 0 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, सांगला का अधिकतम तापमान 0 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है, जिससे समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। वहीं पथ परिवहन निगम प्रबंधन के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा ने कहा कि भारी बर्फबारी के कारण जिले के ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें