फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों बर्फबारी हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी, न्यूनतम पारा शून्य से नीचे लुढ़का, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला/भावानगर। (किन्नौर)। जिला किन्नौर में रविवार दोपहर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे जिले का न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे लुढ़क गया है। जिले के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों छितकुल और रक्षम में ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है तो वहीं निचले इलाकों में बारिश हो रही है। छितकुल,नाको, रक्षम और सांगला और भावावैली में बर्फबारी हाेने से ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के चलते अभी तक मार्ग अवरुद्ध नहीं हुए हैं। ताजा बर्फबारी से पूरा जिला एक बार फिर जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। सुबह से ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्र में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है तो वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। इससे एक बार जहां समूचा किन्नौर जिला शीत लहर की चपेट में आ गया है। वहीं मौसम विभाग ने चार दिन तक ऊंचाई वाले क्षेत्र में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को बारिश और बर्फबारी के समय अनावश्यक कार्य के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। ठंड के कारण जिले के अधिकतर बाजार सूने रहे, ऐसे में जहां क्षेत्र के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं जिले के किसान और बागवान खुश नजर आ रहे हैं। किन्नौर जिले के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश और बर्फबारी आने वाली फसल के लिए वरदान साबित हो सकती है। पर्याप्त बर्फबारी और बारिश होने से खेतों में नमी बरकरार रहती है। इससे किसान और बागवान अपने खेतों में अच्छी फसल पा सकते हैं। रविवार को जिले के निचले क्षेत्रों के सभी लोकल रूटों में वाहनों की आवाजाही नियमित रूप से जारी रही। वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण निचले क्षेत्रों में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कुछ एक स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की कि अति आवश्यक कार्य पड़ने पर ही अन्यंत्र जाएं और सफर के समय एहतियात बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें