लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनने का किया आहवान
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव को लेकर किन्नौर जिले में भी भारतीय जनता पार्टी ने गांव चलो अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिसे में सभी मंडलों के 90 प्रमुख पदाधिकारी 128 बूथों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। इसके तहत अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सूरत नेगी कल्पा ब्लॉक के किल्बा ,ब्रुआ और शोंग बूथ गए और लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सूरत नेगी ने बताया कि जिले के 128 बूथों में पांच दिनों तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों से आह्वान किया जा रहा है। इस दौरान गांव के प्रतिष्ठित लोगों और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलकर वार्ता भी की जा रही है । उन्हें भी गांव चलो अभियान में शामिल कर देश में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए अनुरोध किया है।