रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के रिब्बा में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय फुल्याच मेले में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डाली। रिब्बा कंडे के शारपो प्रांगण में मनाए जाने वाले मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता सीमा सुरक्षा बल के आदेशक महेश नेगी ने की।
पांच दिवसीय फुल्याच मेले में रिब्बा ग्रामवासियों और देव समाज के कार्यकर्ताओं ने कासुराज देवता को रिब्बा कंडे में ले जाकर पहाड़ों से लाए गए ब्रह्मकमल की मालाओं से सजाया। इस दौरान पांच दिनों तक देवता साहब की पूजा की गई।
मेले के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में लोक गायन और नृत्य किया। समारोह में डॉ राजेंद्र, पंचायत समिति सदस्य प्रतिभा नेगी, पंचायत प्रधान रिब्बा राधिका नेगी, उपप्रधान कृष्ण भगत सहित सभी गांव के लोग उपस्थित रहे।