फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रूपी पंचायत से फूलों के पर्व फुल्याच का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में फूलों के पर्व फुल्याच का पारंपरिक तरीके से आगाज हुआ। जिले के लोगों के लिए यह अहम त्योहार है। इसकी शुरूआत रूपी पंचायत से होती है। इसके बाद यह पर्व जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बारी-बारी मनाया जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले में ग्रामीण उत्साह से भाग लेते हैं।
विज्ञापन


पहले दिन कंडे से भेड़पालकों के लाए ब्रह्मकमल के साथ नाचते हुए मंदिर पहुंचे, जहां देवता के साथ देवलू और महिलाओं ने नाटी डाली। इसके अलावा कंडे में उगने वाले अन्य फूलों की भी माला बनाकर देवता को अर्पित की जाती है। पांच दिनों तक रूपी गांव में पर्व की धूम रहेगी। इस दौरान ढोल नगाढ़ो की थाप पर ग्रामीण और देवलु नाटियों का खूब दौर चलाएंगे। ग्रामीणों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह रहता है और वर्षभर वे पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

पूर्व पंचायत प्रधान रूपी रघुदास नेगी, मोतमीन करतार नेगी, टेरेस नारायण मंदिर कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल नेगी, सचिव मुकेश नेगी, माली चनेल सिंह नेगी, पुजारी धर्मपाल नेगी, माथस होशियार सिंह नेगी, माली चनेल राजेल और जयचंद ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फुल्याच पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


मेले में ग्रामीण बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। मंदिर कमेटी द्वारा मेले के आयोजन को लेकर सभी व्यवस्था कर दी गई है। जिले में अक्तूबर माह तक विभिन्न स्थानों में फुल्याच पर्व आयोजित होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें