फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पदम अध्यक्ष और रवि बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कल्पा के महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कल्पा खंड की बैठक शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी के चुनाव जिला संयोजक बलदेव सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुए।
विज्ञापन


इसमें अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ निचार खंड के अध्यक्ष जयप्रकाश नेगी ने पर्यवेक्षक और प्रकाश मेहता ने सह पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। बैठक में पदम नेगी को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कल्पा खंड की कमान सौंपी गई। वहीं रवि राहुल को महासचिव, दुला राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश और राजकुमार को उपाध्यक्ष, अमन नेगी को कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार को वरिष्ठ सलाहकार और मान देवी को सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अलावा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर भी मंथन किया गया।

जिला संयोजक बलदेव सिंह बिष्ट ने कहा कि जिले के दो खंडों में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव करवाए गए हैं। पूह खंड में भी जल्द चुनाव करवाए जाएंगे। इसके बाद जिला कार्यकारिणी के चुनाव भी आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों से पहले मेंबरशिप करवाई जा रही है और सांविधानिक चुनाव करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें