जिले में 108 इंतकाल के मामले हैं लंबित, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। 30 अक्तूबर को जिला किन्नौर की सभी तहसील और उपतहसील में इंतकाल (म्यूटेशन) अदालतों का आयोजन किया जाएगा। 30 सितंबर तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार किन्नौर जिले में कुल 108 इंतकाल के लंबित मामले आए हैं। निचार तहसील के तहत 42 लंबित मामलों का निपटारा निचार और भावानगर में, सांगला तहसील में 41 लंबित मामले, कल्पा तहसील में 14 लंबित मामले हैं। इनका निपटारा कोठी और कल्पा में होगा। उपतहसील टापरी में छह और पूह तहसील में पांच लंबित मामले है जबकि मूरंग तहसील और हंगरंग उपतहसील में कोई मामला नहीं है। उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि जिला प्रशासन में आयोजित होने वाले म्यूटेशन अदालतों के सफल आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि किसी का भी म्यूटेशन से संबंधित कोई मामला है, तो 30 अक्तूबर को म्यूटेशन के लिए नज़दीक के तहसील और उपतहसील कार्यालय में आकर म्यूटेशन अदालत में म्यूटेशन करवा सकते हैं।