फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव आज से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अविज्ञा, विक्की चौहान पहली सांस्कृतिक संध्या में मचाएंगे धमाल, चार दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का सोमवार को रिकांगपिओ में आगाज होगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पहली सांस्कृतिक संध्या में तांतरा बॉयज, अविज्ञा और लोक गायक विक्की चौहान धमाल मचाएंगे। इस दौरान स्कूली बच्चे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। मेले की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारियां कर ली है। मेला मैदान के आसपास छह सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिससे सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा मेले की सुरक्षा को लेकर किन्नौर जिले से 200 पुलिस कर्मचारियों और 90 गृहरक्षक के जवान तैनात रहेंगे। उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से महोत्सव को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। महोत्सव के समापन अवसर पर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने कहा कि मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि मेले में सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किया गया है। मेला मैदान के चारों और छह सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिससे किसी प्रकार की कोई घटना पेश न आए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर 200 पुलिस जवान सहित 90 गृहरक्षक के जवान दिन-रात तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें