फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छितकुल के ग्रामीणों के साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लगाई नाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
छितकुल देवी माता मंदिर में नवाया शीश, आज किन्नौर महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर महोत्सव से पूर्व शनिवार रात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सांगला वैली पहुंचे। रविवार को छितकुल में आयोजित प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने माता देवी छितकुल के मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान छितकुल पंचायत और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में शिक्षामंत्री लोगों के साथ किन्नौरी नाटी भी डाली। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इन मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाएंगे। इसके बाद उन्होंने सीमावर्ती इलाके का दौरा किया और जवानों के साथ मुलाकात की। मंत्री रोहित ठाकुर शनिवार रात को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह पहुंचे। रविवार सुबह नौ बजे सांगला से छितकुल के लिए निकले और सुबह 11:00 बजे देवी माता छितकुल के दर पर शीश नवाया। उन्होंने दर्शन करने के साथ साथ मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। छितकुल से आगे दुमति में देश सीमा पर तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों और अधिकारियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने जवानों की हौसला बढ़ाया। इसके बाद मंत्री रोहित ठाकुर शाम पांच बजे सांगला वैली के कामरू किला और रात को सर्किट हाऊस कल्पा में रूकेंगे। मंत्री आज से शुरू होने वाले राज्यस्तरीय किन्नौर उत्सव में भाग लेंगे। इस मौके पर मंत्री के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी, राज्य सहकारी बैंक निदेशक पितांबर दास नेगी, पूर्व प्रधान कामरू विक्रम सिंह नेगी, मुकेश नेगी, छितलकुल पंचायत प्रधान सुभाष नेगी ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलदेव नेगी और जगजीत सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें