फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जगुणी-सनेई मार्ग ध्वस्त, नोगवैली की 50,000 सेब की पेटियों पर मंडराया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोग वैली को दोनों छोर से गुजरने वाली सड़कों को भले ही लोक निर्माण विभाग दुरुस्त करवाने में सफल रहा है लेकिन सेब बाहुल गांव जगुणी से सनेई के बीच करीब दो किलोमीटर मार्ग में भूस्खलन होने से सड़क पर अभी भी यातायात ठप है। मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के सामने दुविधा यह है कि यहां पर कटिंग करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


वहीं धरातल से डंगा लगाने में लंबा समय लग सकता है। ऐसे में आने वाले सेब सीजन को लेकर बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हर साल दोनों गांव के बागवानों की करीब 50,000 सेब की पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में भेजी जाती है। अगर सेब सीजन से पहले मार्ग बहाल नहीं हुआ तो बागवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

प्रगतिशील बागवान पवन हुडन, लेखराज, गोवर्धन नेगी, गुरजीत, दिनेश, बिहारी लाल, भूषण, श्याम लाल, चेत राम, मेहर चंद और भूपेंद्र सहित सैकड़ों बागवानों ने सरकार और विभाग से सेब सीजन के मद्देनजर सड़क बहाल करने की मांग उठाई है, जिससे बागवानों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बृजलाल ने कहा कि तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सड़क बहाली के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सेब सीजन में बागवानों को दिक्कत न आए, इसके लिए युद्ध स्तर पर सड़क बहाली का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें