फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 116 किलोग्राम फल, साब्जियां और खाद्यान्न किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर की टीम ने नियमों की अवहेलना पर 8,300 रुपये का जुर्माना लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ ( किन्नौर)। जिला किन्नौर में शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग ने दुकानों में दबिश दी। इस दौरान कार्रवाई करते हुए 116 किलोग्राम फल, साब्जियां और खाद्यान्न जब्त किए। निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला किन्नौर चंदू लाल नेगी ने यह कार्रवाई की। इस दौरान क्षेत्रीय अस्पताल रोड, मुख्य बाजार रिकांगपिओ, पोवारी, दाखो और खवांगी क्षेत्र के व्यावसायिक संस्थानों में दबिश दी गई। इसमें 25 फल एवं सब्जी विक्रेताओं, किराना, चिकन व मीट विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकतर विक्रेताओं ने मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की थी। इसके अलावा 116 किलोग्राम फल/सब्जी/खाद्यान्न जब्त करके कारोबारियों पर 8,300 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। विभाग ने राज्य जीव अनाशित कूड़ा-कचरा अधिनियम-1995 के तहत परिसर में सड़ी-गली सब्जियाें और कचरा फैलाने पर 8 व्यवसायियों पर 9,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला किन्नौर चंदू लाल नेगी ने बताया कि एसडीएम कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने व्यावसायियों को निर्देश जारी किए गए कि गली-सड़ी फल/सब्जियों को तत्काल प्रभाव से नष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें