राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कल्पा का परिणाम किया घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कल्पा में शनिवार को ग्यारहवीं कक्षा और नौवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य रामदासी नेगी ने सभी विद्यार्थियों के समक्ष वार्षिक परीक्षा परिणाम समक्ष प्रस्तुत किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस बार ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा में 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 28 विद्यार्थी पास हुए। इसमें प्रथम स्थान भाविका नेगी, दूसरा स्थान रेखा और तीसरा स्थान मनीषा ने हासिल किया है। नौवीं कक्षा में 31 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें 26 विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें प्रथम स्थान राधिका, दूसरा स्थान अश्ररा कुमारी और तीसरा स्थान कन्या कुमारी ने हासिल किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस बार ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा 82.35 प्रतिशत और नौवीं कक्षा में परीक्षा परिणाम 83.87 प्रतिशत रहा है।