फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एकलव्य आवासीय स्कूल निचार में 5 मई को हाेगी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा के लिए परीक्षा का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला निचार में कक्षा सातवीं आठवीं और नौवीं में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में रिक्त सीटों में दाखिल लेने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एकलव्य आवासीय पाठशाला निचार की प्रधानाचार्य गीतांजली भूषण ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 5 मई को 12:00 बजे से लेकर 2:30 तक स्कूल में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में सातवीं से लेकर नौवीं कक्षा के लिए एक-एक सीट है। प्रवेश परीक्षा में केवल जनजातीय छात्र और छात्राएं भाग लेने के पात्र होंगी। प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र और छात्रों को अपना आवेदन पत्र परीक्षा के दिन स्कूल में 9:30 बजे से लेकर 11:00 बजे तक जमा करना होगा। प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय होगी, जिसका स्तर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की ओर से निर्धारित पाठ्यक्रम के समकक्ष होगा। परीक्षा में गत उत्तीर्ण की गई कक्षा के पाठ्यक्रम से अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन के प्रश्न पूछे जाएंगे। विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें