संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के अंतर्गत बुधवार को पुलिस ने गश्त के दौरान तीन युवकों से 46 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम एनएच पर आर्मी कैंप झाकड़ी में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कार को तलाशी के लिए रोका। इसमें युवराज निवासी ग्राम दरकाली, योगराज निवासी ग्राम चुंजा और रमेश निवासी ग्राम पंगड़ा बैठे थे। तलाशी के दौरान आरोपियों से 46 ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।