फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठेकेदारों की हड़ताल से कड़छम शौंगठोंग परियोजना का कार्य बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
छह महीने की करीब 35 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान नहीं होने पर ठेकेदारों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

कहा, पटेल कंपनी की कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी से करेंगे शिकायत,
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में निर्माणाधीन कड़छम शौंगठोंग जलविद्युत परियोजना 450 मेगावाट का निर्माण कार्य बीते 11 दिन से ठप है। परियोजना का मुख्य ठेकेदार पटेल कंपनी है। पटेल कंपनी द्वारा राशि का भुगतान नहीं करने पर ठेकेदार हड़ताल पर चला गए हैं। इस कारण प्रोजेक्ट का काम पूरी तरह से बंद हो गया है। पटेल कंपनी ने 16 ठेकेदारों को छह माह का 35 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। गौर हो कि एचपीपीसीएल ने इस पावर प्रोजेक्ट को बनाने का काम पटेल कंपनी को दिया है। वहीं पटेल कंपनी ने आगे 27 ठेकेदारों को कार्य आवंटित किया है। इसमें मुख्य ठेकेदार 16 हैं। ठेकेदार यूनियन के प्रधान हितेश नेगी ने बताया कि 90 प्रतिशत राशि का भुगतान नहीं होने पर 11 दिनों से ठेकेदार हड़ताल पर हैं। अब हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी से इस संबंध में शिकायत की जाएगी, जिससे हिमाचल सरकार पटेल कंपनी पर नकेल कस सके। हिमाचल सरकार ने परियोजना को निर्माण कार्य 2026 में पूरा करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन पटेल कंपनी के ढुलमुल रवैया से तय समय में यह कार्य पूरा नहीं होगा। इससे सरकार को करोड़ों का चूना लग सकता है। उन्होंने कहा कि पटेल कंपनी ने 16 ठेकेदारों का छह महीने का 35 करोड़ रुपये भुगतान नहीं किया है। जब तक पटेल कंपनी 90 प्रतिशत भुगतान नहीं करती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर, पटेल कंपनी के जनरल मैनेजर संजय शर्मा को प्रतिक्रिया जानने के लिए कई बार संपर्क किया गया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें