फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मतदान केंद्रों के लिए 28 को रामपुर से रवाना होंगे चुनावी कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई, चौपाल, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में देंगे सेवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव के लिए तैनात चुनाव अधिकारियों को शिमला विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन के लिए 28 मई को रवाना किया जाएगा। नए बस अड्डे से पथ परिवहन निगम की बसों में अधिकारी और कर्मचारी प्रस्थान करेंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि रामपुर उपमंडल में कार्यरत जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं लोकसभा चुनाव के लिए जिला शिमला के रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई, चौपाल, शिमला ग्रामीण, शहरी और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में लगी है, उनके लिए बस सुविधा का प्रबंध किया गया है। यह बसें 28 मई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच नए बस अड्डे हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर से शिमला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के लिए भेजी जाएंगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी रामपुर ने शिमला जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के चुनावी ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे 28 मई को प्रात: 8:00 बजे प्रस्थान के लिए नए बस अड्डे के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर में उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें