भावानगर (किन्नौर)। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को टापरी सब्जी मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेब की खरीद को लेकर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के बागवानों की समस्याओं को सुना और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एपीएमसी के प्रभारी और अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। आढ़तियों ने सेब किलो के हिसाब से सेब की खरीद के फैसले के लिए मंत्री ने आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि इन दिनों टापरी में बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं। एपीएमसी ने भी मंडी में पूरी व्यवस्था बनाकर रखी हं। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी और डाॅ सूर्या बोरस सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राजस्व मंत्री ने अपने दौरे के दौरान बरी पंचायत के विकास नगर 25 लाख 50 हजार रुपये से निर्माणाधीन रावा से विकासनगर स्पैन का उद्घाटन किया।
स्पैन के बनने से बरी पंचायत और विकासनगर के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होंगे। इससे पहले स्पैन की सुविधा न होने से बागवानों को अपनी नकदी फसल और सेब को सड़क तक पहुंचाने में परेशानी आती थी लेकिन अब स्पैन लगने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।