फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में लंबित कार्यों को जल्द किया जाएगा पूरा : जगत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूह (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले को जोड़ने वाली सड़कों का कार्य प्रगति पर है। विद्यार्थियों को अच्छी गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ जिले के किसानों और बागवानों को भी नवीनतम खेती की तकनीक और उपकरण प्रदान कर आय को दोगुना करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को किन्नौर जिला के पूह उपमंडल दौरे के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। सभी अधिकारियों को पूह विकास खंड के तहत लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों से लोग लाभान्वित हो सके। राजस्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। आपदा से प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने मुआवजा राशि में 25 गुना की बढ़ोतरी की है। इसके लिए राज्य सरकार कुल मिलाकर 4,500 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसमें से 750 करोड़ रुपये विशेष राहत पैकेज और 1,000 करोड़ रुपये मनरेगा के तहत व्यय किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए जल शक्ति विभाग की ठेकदार यूनियन ने एक लाख एक हजार रुपये और प्रधान जिला कांग्रेस समिति शकलंग, तालिंग तहसील, पूह जिला किन्नौर ने 43 हजार 800 रुपये की राशि राजस्व मंत्री को भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें