संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पीजी काॅलेज सीमा में रेड रिबन क्लब ने न्यू इंडिया 75 अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला को ट्रेनर आईसीटीसी काउंसलर रमिंद्र शर्मा और सीएमओ कार्यालय शिमला से आए राकेश भारद्वाज ने संचालित किया। कार्यशाला में कोटखाई, रोहड़ू और सरस्वतीनगर क्षेत्र के आठ महाविद्यालयों से आए 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर में विद्यार्थियों को एड्स से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। सीमा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने वक्तव्य में विभिन्न कॉलेज से आए विद्यार्थियों को एड्स के नियंत्रण और एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जीव विज्ञान विभाग अध्यक्षा और रेज रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. रवि किरण शर्मा ने कहा कि रेड रिबन क्लब विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता रहेगा। शिविर में छात्रों को एड्स से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर संस्कृत काॅलेज जांगला से डॉ. स्नेहलता, सरस्वतीनगर काॅलेज से डॉ. पूनम चौहान, डीएवी काॅलेज कोटखाई से प्रो. राय बहादुर चौहान, प्रगतिनगर काॅलेज से प्रो. हरीश झींगटा, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रोहड़ू से प्रो. महेश चाैहान, रमिंद्र शर्मा, राकेश भारद्वाज, प्रो.पंकज शर्मा उपस्थित रहे।