संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला किन्नौर के विभिन्न गांव में माेबाइल वैन के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इसके तहत सोमवार को जिले के विभिन्न गांव रली, किल्बा, चोलिंग, टापरी, चंगाव,उरनी, युवारंगी और अन्य गांवों में लोगों को मोबाइल वैन में किन्नौर के लोकगीतों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान सेवा या शिकायत के लिए नंबर 1950 मतदाता हेल्पलाइन भी जारी किया गया है, जिससे किसी प्रकार की जानकारी हैल्पलाइन से प्राप्त की जा सके।