फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रलोभनों से ऊपर उठकर मताधिकार का करें प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला में मतदान के महत्व के बारे में ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी लोगों को मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। मतदाता को किसी भी प्रकार के प्रलोभन से ऊपर उठकर लोकतंत्र की मजबूती में अहम योगदान देना चाहिए। बुधवार को सांगला में मतदाताओं को जागरूक किया गया। जिला निर्वाचन विभाग किन्नौर की ओर से सांगला क्षेत्र के कुपा, कामरु और बटसेरी पंचायत में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया। इसके तहत स्वीप गतिविधियों के माध्यम से लोगों को लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के महत्व पर जागरूक किया गया, जिससे लोगों की भागीदारी सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में संभव हो सके। जिला निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को पोस्टर एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनजातीय जिला किन्नौर में मतदान जोकि 1 जून 2024 को निर्धारित किया गया है, में बढ़-चढ़ कर मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के हर वर्ग विशेष कर महिलाओं एवं युवाओं को मतदान के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 85 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्गों को 12 डी फॉर्म भरने का आग्रह किया गया, जिससे वे अपने घर से मतदान कर सकें। इसके अलावा दिव्यांगों को भी मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें