जेएसडब्यू कंपनी के सुरक्षा विभाग ने आयोजित किया प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के जेएसडब्यू कंपनी छोल्टू मैदान में शनिवार को अग्नि सुरक्षा, बचाव राहत और प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होम गार्ड प्रथम बटालियन रिकांगपिओ, हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग रिकांगपिओ की ओर से आयोजित कार्यक्रम जेएसडब्यू सुरक्षा विभाग के सौजन्य से करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में मॉकड्रिल के बाद आपदा के दौरान आग से बचाव और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के बारे में स्कूली बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। गृहरक्षक और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग से बचाव, भूकंप सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से कैसे बचाव करना है, इस पर मॉकड्रिल के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान के दौरान कमांडेंट हिमाचल होमगार्ड सुरेश कुमार चौहान, नायब तहसीलदार चैनराम, एसएचओ टापरी टीएस ठाकुर, अग्निशमन अधिकारी मनसा राम, महाप्रबंधक ओ एंड एम प्रमुख अजयनाथ, महाप्रंधक ट्रांसमिशन लाइन पीके झा, एचओडी मेकेनिकल करण देव, मुख्य अभियंता मेकेनिकल रखरखाव महेश नेगी और परियोजना सुरक्षा प्रमुख और बांध सुरक्षा अधिकारी नितिन गुप्ता मौजूद रहे।