फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो दिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर ने मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी येलो अलर्ट को देखते हुए लोगों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्र में बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में होने वाली बारिश और बर्फबारी की आशंका के मद्देनजर सभी नागरिकों और पर्यटकों को सूचित किया गया है कि वह अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग न करें। सभी घरों में व सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। इसी प्रकार सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स और नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वह इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827, 9459457587, 01786-223155, 51,52,53,54 और 1077 पर सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें