फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोग वैली के शिकारी काली माता और मंगला काली माता मंदिर में सैकड़ाें श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद, मंदिरों में मां के दर्शनों को लगा तांता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। नोग वैली के शिकारी काली माता और मंगला काली माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं की साल दर साल बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समितियों की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण और भजन-कीर्तन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर भंडारों का आयोजन भी किया गया था। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्राईकोटी मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं ने नवरात्रों के दौरान माथा टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा परशुराम की चार ठहरियों के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। परशुराम मंदिर समिति के प्रधान खेल चंद नेगी और मंगला काली मंदिर समिति प्रधान शीश शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र में मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें