संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में आयोजित राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने का मामला सामने आया है। मेले के दौरान रिकांगपिओ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिकांगपिओ टैक्सी स्टैंड, यूको बैंक के नजदीकी सहित अन्य स्थानों पर जुआरियों का तांता लगा रहा। रिकांगपिओ पुलिस थाना में जुआ खेलने की सूचना मिलते पर रिकांगपिओ बाजार में छापेमारी की और वहां पर 14 लोगों को जुआ खेलते हुए दबोचा। पुलिस ने रिकांगपिओ थाना में सात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं 11,400 रुपये भी बरामद किए हैं। डीएसपी हेड क्वार्टर नवीन झालटा ने कहा कि जिला पुलिस ने अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए लगातार दबिश दे रही है। मेले के दौरान जुआ खेलने वालों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।