फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी वरिष्ठ वर्ग में ललित और कविता प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उच्च पाठशाला जटेहड़ में मनाया राष्ट्रीय आविष्कार अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय उच्च पाठशाला जटेहड़ में सोमवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रश्नोतरी, मैथ्स ओलंपियाड और विज्ञान गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान स्कूल प्रबंधन समिति जोगिंद्र पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रश्नोत्तरी वरिष्ठ वर्ग में ललित और कविता ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं वितीश और स्नेहा दूसरा स्थान पर रहे। मैथ्स मैथ्स ओलंपियाड मेंजानवी प्रथम और प्रियल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान गतिविधियों में ललित ने प्रथम जबकि स्नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यतिथि और पाठशाला के प्रभारी मुख्याध्यापक जीवन दास (नीटू) और सभी स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी अध्यापकों कुलदीप सिंह टीजीटी नॉन मेडिकल, यशपाल डीएम, रणजीत सिंह टीजीटी आर्ट्स ,बबली देवी टीजीटी, कांता देवी एलटी, देवेंद्र सिंह शास्त्री, ओम प्रकाश पीईटी, मेहर चंद चपरासी और एमडीएम वर्कर रीता देवी और चेतराम विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें