फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर महोत्सव में मन्नत नूर, तांतरा बॉयज और विक्की चौहान मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। 30 अक्तूबर से 2 नवंबर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में देश और प्रदेश के नामी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। उपायुक्त एवं अध्यक्ष, मेला समिति किन्नौर तोरूल रवीश ने बताया कि 30 अक्तूबर को तांतरा बॉयज, अभिज्ञा बैंड विक्की चौहान अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। 31 अक्तूबर को सुरेश शर्मा, ममता भारद्वाज और दिलीप सिरमौरी, 1 नवंबर की सांस्कृतिक संध्या किन्नौर जिले के कलाकारों के नाम रहेगी। इसमें मानसी नेगी, बीरबल नेगी और केदार नेगी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 2 नवंबर को किन्नौर महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पंजाब की मशहूर गायिका मन्नत नूर के नाम रहेगी। इसके अलावा एसी भारद्धाज, यूनिवर्स डांस स्टूडियो और त्रिकोण मिति के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें