फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 27 को रामपुर पहुंचेगी मंडी लोस से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्ना प्रमुख सम्मेलन में लेंगी भाग, पांच हजार कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत 27 अप्रैल को रामपुर पहुंचेगी। वे यहां झाकड़ी में आयोजित होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शिरकत करेंगी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के करीब पांच हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने बताया कि 27 अप्रैल को झाकड़ी पंचायत के खेल मैदान में पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पन्ना प्रमुख, त्रिदेव, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, मंडल मोर्चे सभी सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी योजना के तहत भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें