पुलिस चौकी भवन 'यूरी पर भूस्खलन होने से भवन क्षतिग्रस्त । संवा
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। बारिश थमने के बाद भी ज्यूरी में भूस्खलन से नुकसान का सिलसिला थम नहीं रहा है। ज्यूरी के उन्नू महादेव मंदिर के सराय भवन के बाद पुलिस चौकी भवन ज्यूरी पर शनिवार को भूस्खलन होने से क्षतिग्रस्त हो गया है। भवन के क्षतिग्रस्त होने से पुलिस चौकी को पंचायत भवन में स्थानांतरित करना पड़ा। गनीमत रही कि भूस्खलन सुबह नौ बजे हुआ।
इस दौरान एक दो पत्थर दीवार में लगते ही सभी पुलिस स्टाफ सुरक्षित बाहर निकल गए। पुलिस चौकी प्रभारी सुनील दत्त नेगी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे पहाड़ी से पत्थर और मलबा आना शुरू हो गया। खतरे को देखते हुए सभी बाहर निकल गए।
इसके बाद पत्थर और मलबा भवन के पीछे की दीवार और खिड़कियां तोड़कर भीतर घुस गया। खतरे को देखते हुए पुलिस चौकी का कार्यालय पंचायत भवन में में शिफ्ट किया गया है। एसएचओ झाकड़ी शेर सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि खतरे को देखते हुए पुलिस चौकी कार्यालय को ज्यूरी पंचायत के भवन में शिफ्ट किया गया है।