फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएच 305 दस दिन बाद भी नहीं हुआ बहाल, कुल्लू पहुंचने के लिए पांच किमी पैदल चलने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार की ओर से ढाई किलोमीटर सड़क खुलने का इंतजार, जिला मुख्यालय जाने के लिए जदोजहद कर रहे आनी और निरमंड के बाशिंदें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। बर्फबारी के कारण जलोड़ीजोत अवरुद्ध होने से आनी और निरमंड के हजारों लोग परेशानियां झेल रहे हैं। हालत यह है कि दस दिन बीतने के बाद भी नेशनल हाईव-5 पर वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है। ऐसे में हजारों लोगों को वाया मंडी, जंजैहली या जलोड़ी से पांच किलोमीटर पैदल सफर कर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। इससे लोगों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एनएच प्राधिकरण ने खनाग से लेकर जलोड़ीजोत तक तो सड़क बहाल कर दी है लेकिन अभी तक जलोड़ीजोत से बंजार की ओर करीब ढाई किलोमीटर सड़क को बहाल करने कार्य शेष है। इस कारण क्षेत्र की जनता जलोड़ीजोत से सोजा तक पांच किलोमीटर पैदल सफर कर कुल्लू के लिए आवाजाही कर रही हैं। वहीं कई लोग वाया मंडी और जंजैहली होकर कुल्लू पहुंचने को मजबूर हैं। इसके लिए ग्रामीणों को सौ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता मार्ग बहाली का इंतजार कर रही है। हालांकि सीजन में अभी बहुत कम बर्फबारी हुई है लेकिन इसके बावजूद मार्ग बहाली का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि जलोड़ीजोत से बंजार की ओर बड़ानाला क्षेत्र अत्यधिक ठंडा रहता है। इस स्थान पर बहाली कार्य में परेशानी रहती है। इस बार एनएच-305 आनी सब डिवीजन द्वारा बहाल की जा रही है। सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जल्द सड़क बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें