फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांसद प्रतिभा सिंह ने ननखड़ी में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद सम्मेलन में 15 पंचायतों से आए लोगों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल के प्रति संवेदनहीन है। आपदा के समय केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश के प्रति जो उदासीनता दिखाई वह दुखदाई है। इससे साफ है कि इनकी दृष्टि में खोट है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगे आने और पूर्व की भांति भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और सांसद मंडी लोकसभा प्रतिभा सिंह ने ननखड़ी खंड की बगलती पंचायत में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका निवारण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पंचायत थाना ननखड़ी, बड़ोग, कुंगलबालटी, जाहु, खड़ाहन, खोलीघाट, गाहन, अड्डू, खुन्नी पनोली, बगलती, देलठ, खमाड़ी, मझोली टिपर, बड़ाच और करांगला पंचायत के लोगों ने भाग लिया। पंचायत प्रधान और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद प्रतिभा सिंह ने लोगों से कहा कि जब भाजपा के लोग उनके घरद्वार वोट मांगने आए तो उनसे यह जरूर पूछना कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के समय वह कहां सो गए थे। प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए पूर्व की भाजपा सरकार दोषी है। विधायक नंदलाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में प्रचार कार्यों में जुटने को कहा। सांसद और विधायक ने ग्राम पंचायत भवन ननखड़ी और शोली का लोकार्पण किया। उद्योग विभाग के माध्यम से बनने वाले रेशम केंद्र दत्तनगर भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला परिषद शिमला अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें