आवेदन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन, मैरिट के आधार पर रिक्त पदों को भरेगा विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। जलशक्ति विभाग के रामपुर मंडल में विभिन्न श्रेणियों के तहत भरे जाने वाले 40 पदों के लिए अभी तक 11,00 युवाओं ने आवेदन भरे हैं। इन पदों के लिए आवंदन की अंतिम तिथि आठ फरवरी निर्धारित की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जल शक्ति विभाग रामपुर में पैरा पंप ऑपरेटर के 11, पैरा फीटर के 4 और मल्टीस्टाक वर्करों के 25 पद भरे जाने हैं। विभिन्न प्रक्रियाओं के बाद मैरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रामपुर उपमंडल के लगभग सभी क्षेत्र के युवाओं ने इन पदों के लिए आवेदन किया है। पूर्व में जहां भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दो फरवरी तय की गई थी, वहीं बर्फबारी के कारण ग्रामीण इलाके के बेरोजगार युवा आवेदन नहीं कर पाए थे। इस कारण विभाग ने आवेदन की तिथि को बढ़ाकर आठ फरवरी निर्धारित किया है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विभाग अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग और शारीरिक निरीक्षण करेगा। मैरिट के आधार पर इन सभी 40 पदों को भरा जाएगा। जल शक्ति विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता आरएस नेगी ने बताया कि विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 40 पदों के लिए 11,00 रुपये आवेदन आ चुके हैं। आठ फरवरी को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग और शारीरिक परीक्षण होगा। यह प्रक्रिया करीब एक माह तक चलेगी। भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन मैरिट के आधार पर होगा।