संवाद न्यूज एजेंसी
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां नवदुर्गा और ठाकुर जी मंदिर कमेटी जगातखाना द्वारा रविवार 29 अक्तूबर को जगातखाना में मां भगवती का जागरण किया जाएगा। 30 अक्तूबर को अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जागरण में जगातखाना, ब्रौ, रामपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग भाग लेंगे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि मंदिर कमेटी ने इस वर्ष भी विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय कलाकारों ने माता का जागरण और भजन कीर्तन किया जाएगा। जागरण में जोत ज्वालाजी ंमंदिर से लाई जाएगी।