फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कथांडी नाला से झाडोली धार उठाऊ कृषि सिंचाई योजना डेढ़ साल से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
योजना बंद होने से क्षेत्र के बागवानों को को बगीचों में स्प्रे सहित अन्य कार्य करने में आ रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। कथांडी नाला से झाडोली धार के लिए बनी उठाऊ कृषि सिंचाई योजना बीते डेढ़ साल से ठप है। इस कारण क्षेत्र के बागवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बागवानों के मुताबिक योजना शुरू करने के लिए कई बार जलशक्ति विभाग से मांग उठाई गई है। इसके बावजूद योजना आज तक दोबारा शुरू नहीं हो पाई है। योजना से कथांडी, शोषण और झाडोली गांव के सैकड़ों बागवान लाभान्वित होते हैं। बागवानों ने बताया कि बगीचों में स्प्रे करने के लिए पानी की जरूरत को पूरा करने की क्षेत्र में यह एकमात्र योजना है। ऐसे में योजना बंद होने से बागवानों के लिए बगीचों के जरूरी कामकाज निपटाना मुश्किल हो गया है। बागवानों ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक की ओर से राजनीतिक द्वेष की भावना से कृषि योजना को शुरू नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पांच दिना के भीतर योजना नहीं चलती है, तो बागवान जल शक्ति विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे। स्थानीय बागवान अंकुश चौहान, बलदेव दीवान, महेंद्र सेंमटा, प्रवीण चौहान चेतन चौहान, भगत सिंह नेगी और कुकू नेगी ने आरोप लगाया यह योजना राजनीतिक द्वेष की भावना से नहीं चलाई जा रही है। इससे बागवानों को परेशानियां पेश आ रही है। सिंचाई योजना को शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता कल्याण सिंह ने बताया कि योजना बंद होने की उन्हें जानकारी नहीं थी। अब मामला उनके ध्यान में आ गया है। योजना को एक सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें