फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल के स्नाबा में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहड़ू। जुब्बल पुलिस थाना के अंतर्गत स्नाबा में नेपाली मूल की महिला का शव सेब बगीचे में पेड़ से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामले की छानबान शुरू कर दी है। मृतक की मनीषा के रूप में हुई है। मनीषा नेपाली मूल की थी और स्नाबा में अपने पति के साथ रह रही थी। उसका एक छोटा बच्चा भी है। दंपती जुब्बल में बागवान के बगीचे में मजदूरी का काम करते थे। रविवार शाम स्थानीय लोगों ने बगीचे में शव को देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद जुब्बल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाए गए हैं। इसके बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें