संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू के के प्रशिक्षुओं ने बद्दी सोलन की इनोवा कैपटैब बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल्स कंपनी का औद्योगिक भ्रमण किया। प्रशिक्षुओं ने फार्मास्युटिकल्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सहित अन्य विषयों का अध्ययन किया। छात्रों ने फार्मास्युटीकल इंडस्ट्री क्षेत्र में रोजगार के महत्व को भी जाना। औद्योगिक भ्रमण में 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। औद्योगिक भ्रमण में महाविद्यालय की और से सहायक आचार्य डॉ. हरीश कुमार, रनीव ठाकुर और शिवानी राणा ने भाग लिया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ विवेक कुमार शर्मा ने औद्योगिक भ्रमण में गए सभी प्रशिक्षुओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।