फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेले में नहीं उमड़ रही भीड़, एचआरटीसी की मंगवाई बसें खड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की सुविधा के लिए करसाेग, रोहड़ू और शिमला से मंगवाई थी बसें, सवारियां नहीं होने से नहीं चलाई
विज्ञापन

मेले में हर वर्ष एक से डेढ़ लाख रोजाना अतिरिक्त कमाई करता रहा है निगम प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में सजने वाला अंतरराष्ट्रीय लवी मेला प्रशासनिक रूप से संपन्न हो गया है, लेकिन मेला मैदान में अभी भी स्टॉल सजाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस बार मेला मैदान सहित नेशनल हाईवे पांच पर अपेक्षा से कम स्टॉल सजे हैं। इसके लिए जहां प्लॉटों का बढ़ा हुआ किराया एक कारण है, वहीं दूसरी ओर कुल्लू में सजे दशहरे मेले से व्यापारियों का यहां न पहुंचना भी एक कारण माना जा रहा है। हर वर्ष जहां मेले में परिवहन निगम लोगों की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाता है, वहीं इस वर्ष मेले में भीड़ न जुटने के कारण एचआरटीसी को भी घाटा उठाना पड़ रहा है। गौर हो कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में हर वर्ष परिवहन निगम द्वारा मेले में आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाती हैं, लेकिन इस वर्ष मेला पूरी तरह से सज नहीं पाया है और न ही मेले में लोगों की ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। परिवहन निगम प्रबंधन ने रोहड़ू, करसोग और शिमला से चार बसें मंगवाई थी, लेकिन एचआरटीसी की अपेक्षा के अनुरूप डिमांड और सवारियां अधिक न होने के कारण बसों को नहीं चला रहा। हर वर्ष निगम को लवी मेले के दौरान रोजाना एक से डेढ़ लाख रुपये की कमाई होती थी। इस वर्ष भीड़ नहीं होने के कारण निगम को लाखों का घाटा वहन करना पड़ रहा है। मेले के दौरान निगम द्वारा कुमारसैन, सैंज, लूहरी, ननखड़ी, ज्यूरी, झाकड़ी, निरमंड और अन्य रूटों पर विशेष बसें चलाई जाती हैं। इस बार सवारियां न मिलने के कारण एचआरटीसी इन रूटों पर अतिरिक्त बसें नहीं चला रहा। आने वाले दिनों में अगर मेले में भीड़ बढ़ती है, तो निगम द्वारा विशेष बसें संचालित की जाएंगी। परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दीवान ने बताया कि इस वर्ष एचआरटीसी द्वारा विशेष बसें मंगवाई गई है, लेकिन सवारियां न मिलने के कारण बसों को रूटों पर नहीं चलाया जा रहा है। अगर आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो निगम अतिरिक्त बस सेवाएं चलाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें