संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता अंडर-14 छात्र वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला यंगपा-2 स्कूल के छात्रों के शानदार किया है। वीरवार को छात्रों के पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर बुशहर में राज्य स्तरीय अंडर-14 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंडर-14 की नाटक प्रतियोगिता में स्कूल ने प्रथम स्थान और लोक नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रों ने इस उपलब्धि से स्कूल के साथ ही जिले और गांव का नाम रोशन किया है। स्कूल की एसएमसी अध्यक्ष रीता कुमारी ने कहा कि छात्रों की यह बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय के लिए गर्व की बात है।