फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेला मैदान में चार से छह नवंबर तक सजेगी अश्व प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु पालकों के लिए होगा प्रशिक्षण शिविर, घुड़दौड़ रहेगी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन


घोड़ा रेस के विजेता प्रतिभागी को मिलेगा दस हजार रुपये नगद पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी से पूर्व चार से छह नवंबर तक मेला मैदान में अश्व प्रदर्शनी आयोजित होगी। प्रदर्शनी के जरिये जहां घोड़ों का व्यापार होगा, वहीं पशु पालन विभाग विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी करेगा। प्रदर्शनी में आकर्षण का मुख्य केंद्र घुड़दौड़ है। जिला प्रशासन के सौजन्य में आयोजित होने वाले इस मेले में इस बार घुड़दौड़ प्रतियोगिता की विजेता राशि में भी बढ़ाेतरी की गई है। प्रदर्शन में विशेष रूप से चामुर्थी घोड़े के नाम से मशहूर स्पीति हॉर्स की खरीद फरोख्त होगी। मेला मैदान में तीन दिन तक घोड़ों और खच्चरों का खूब कारोबार सजेगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न पहाड़ी इलाकों से आए पशुपालक और खरीदार भाग लेंगे। अश्व प्रदर्शनी के पहले दिन पशु पालन विभाग द्वारा वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरे दिन पांच नवंबर को किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अश्व पालकों को अश्व पालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगे। इस शिविर में पशु पालकों को घोड़ों की नस्ल, उनमें होने वाली बीमारियों, पशुओं के रख रखाव और देख रेख को लेकर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। वहीं प्रदर्शन के तीसरे दिन पशु पालकों के लिए विभिन्न प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके गुब्बारा फोड़ और घोड़ा रेस आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। पशु पालन विभाग रामपुर के डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर विभाग द्वारा चार से छह नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से घोड़ों की खरीद फरोख्त और पशु पालकों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि उपायुक्त शिमला से आग्रह कर इस बार घोड़ा रेस के विजेता का प्रथम इनाम बढ़ाकर दस हजार रुपये किया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस अश्व प्रदर्शनी में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें