फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बरसात के मौसम में पीलिया की चपेट में आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल भारी बारिश से नुकसान के साथ ही अब लोग जल जनित रागों की चपेट में आ रहे हैं। भारी बरसात के कारण रामपुर उपमंडल में पेयजल स्रोत दूषित हो रहे हैं। इससे लोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल सहित खनेरी अस्पताल में रोजाना पीलिया रोग से ग्रस्त पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन


गौर हो कि भारी बरसात के कारण रामपुर और साथ लगते कुल्लू जिले के अधिकतर पेयजल स्रोत दूषित हो रहे हैं। जल शक्ति विभाग जहां पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने में जुटा है, वहीं दूषित पेयजल से पीलिया रोग फैलने की संभावना लगातार बढ़ती जा रही है। रामपुर, ननखड़ी सहित निरमंड और आनी उपमंडल से रोजाना पीलियाग्रस्त मरीज रामपुर के अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

बात करें रामपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल की तो यहां रोजाना आठ से दस मामले पीलिया रोग से जुड़े सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों को बरसात के मौसम को देखते हुए पानी को उबालकर पीने और जल शक्ति विभाग को पेयजल भंडारण टैंकों में क्लोरिन और ब्लीचिंग पाउडर मिलाने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन


आयुर्वेदिक विभाग रामपुर के बीएमओ डॉ. प्रदीप ने बताया कि अस्पताल में रोजाना पीलिया रोग से जुड़े आठ से दस मामले आ रहे हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। जल जनित रोगों से बचाव को लेकर विभाग लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है। खंड स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बताया बरसात के मौसम में कई रोग फैलने का खतरा बना रहता है।

विभाग की पीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों में अभी तक पीलिया के मामले सामने नहीं आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों को स्क्रब टायफस, पीलिया और स्नेक बाइट जैसे मामलों को लेकर जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें