फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सनशाइन स्कूल में 550 विद्यार्थियों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर में द हंस फाउंडेशन ने एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 550 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के बच्चों की जांच की गई। विद्यार्थियों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर में बच्चों को स्वस्थ रहने के गुर भी सिखाए गए। डॉ. पलक ने विद्यार्थियों को विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को हरी सब्जियां, फलों को अपने खानपान में शामिल करने की सलाह दी। वहीं जंक फूड से दूरी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जंक फूड से पेट से संबंधित बीमारियां होती है। ताजा सब्जियों और दालों को रोजाना के खानपान में शामिल करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि नशे से कई प्रकार की बीमारियां पनपती हैं। किसी भी प्रकार का नशा शरीर के लिए हानिकारक है। सभी बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में बढ़चढ़ कर भाग लें। खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें