गांव चलो अभियान के तहत गुम्मा में आयोजित हुई भाजपा मंडल की कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल-नावर-कोटखाई भाजपा ने गांव चलो अभियान के तहत गुम्मा में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान के तहत भाजपा प्रवासी कार्यकर्ता बूथों में जाकर जनमानस से संपर्क साधेंगे। इसके तहत केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। गांव चलो अभियान के अंतर्गत जुब्बल-नावर-कोटखाई के 133 बूथों पर प्रवासी कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। गांव चलो अभियान 11 फरवरी तक चलेगा। अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने बताया कि अभियान के तहत गांव-गांव में भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे प्रवास पर रहेंगे। कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत करवाएगें। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने बूथ संयोजकों और प्रवासी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव चलो अभियान में बढ़चढ़ कर लें। इस मौके पर गांव चलो अभियान के मंडल संयोजक संदीप गांगटा, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष यशवीर जस्टा, भाजपा जिला संयोजक देविंद्र श्याम, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक जस्टा, सुशील कदशोली, मोती लाल सुराजटा, अखिल पिरटा और अनीता खलास्टा सहित अन्य मौजूद रहे।