फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुंगरा और निचार के 300 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत सुंगरा और निचार में स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें पंचायतवासियों सहित आसपास के कुल 300 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान लोगों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में संचारित और गैर संचारित रोगों की जांच की गई। इसमें 196 लोगों का मौके पर ही पोर्टेबल मशीन से एक्सरे भी किया गया। शिविर में हीमोग्लोबिन, उच्च रक्तचाप और बॉडी मास इंडेक्स सहित अन्य रोगों की जांच की गई।

डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि जिला किन्नौर में विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों के आयोजन के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिले के तीनों उपमंडलों की विभिन्न पंचायतों में इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को जिला की ग्राम पंचायत पौंडा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. सुधीर सिंह, डाॅ. नवदीप मेहता, डाॅ. रजत, डाॅ. सूर्यकांत सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें