फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कराणा में 53 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कराणा की ओर से प्राथमिक पाठशाला कराणा में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों के अलावा ग्रामीणों का बीपी, शुगर और एचबी का निशुल्क टेस्ट किया गया। की गई। आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ ललित ठाकुर ने बताया कि आयुष वेलनेस सेंटर के तहत क्षेत्र के सभी गांव में ग्रामीणों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाती है। इसके तहत शिविर में 53 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की है। योगा शिक्षक जीवानंद ने योग की विधियों से शरीर को स्वस्थ रखने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सुविधा का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। शिविर में आयुष फार्मेसी अधिकारी हेमराज ठाकुर, निहाल, आशा कार्यकर्ता वीना शर्मा और मंजू ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें