फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में विद्यार्थियों ने लोगों ने किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। रैली के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण जागरुकता संबंधित शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में अध्यापकों के साथ पौधरोपण भी किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर बनाने और नारा लेखन गतिविधियों में भाग लिया। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों, एसजेवीएनएल कॉलोनी और झाकड़ी गांव के बीच में रैली निकालकर ग्रामीणों को पर्यावरण संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया। प्रधानाचार्य डाॅ. मुकेश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के लाभ और हानियों के विषय के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधे रोपने और प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें