फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आदर्श विद्यालय आनी के रोहित और अरमान राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के सांस्कृतिक दल ने विगत वर्ष भी लोकनृत्य प्रतियोगिता में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान को इस वर्ष उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा जा चुका है। वहीं इस वर्ष भी पाठशाला ने उपलब्धियों के सफर को जारी रखा है। पाठशाला ने खेलों में खंड स्तर पर ओवरऑल चैंपियन रही, वहीं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में पाठशाला का वर्चस्व कायम रखा है। मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में 3डी आर्ट्स में रोहित जॉन और वाद्य वादन में अरमान का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोकनृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पाठशाला युवा संसद प्रतियोगिता में भी राज्य स्तर पर जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेगा। पाठशाला की तीन छात्राओं ख्याति शर्मा, शिवानी ठाकुर और नैंसी का चयन एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत केरल के शैक्षिक भ्रमण के लिए हुआ है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राम कृष्ण ठाकुर ने कहा कि पाठशाला के प्रति समर्पित प्रधानाचार्य अमर चौहान के नेतृत्व में कुशल और परिश्रम अध्यापकों की टीम पाठशाला को बुलंदी की ओर ले जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें