संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में शनिवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग के छात्र संगठन विधायनी द्वारा संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज सह प्राचार्य डॉ विद्या बंधु नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों और अतिथियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना की शपथ ग्रहण कर की गई। विभाग के अध्यक्ष प्रो. कपूर चंद ने सभी विद्यार्थियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान के महत्त्व और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बुशहरी, कुल्लवी और पहाड़ी नाटी की प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने सबका मनमोह लिया। इसके बाद सह प्राचार्य विद्या बंधु ने संविधान, अधिकार और कर्तव्यों की महत्ता से सभी को अवगत करवाया। कार्यक्रम का समापन सहायक प्रोफेसर हेमलता ने सभी का आभार जताकर किया।